Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

आईएफएस भरतरी के स्थानांतरण मामले में सुनवाई कल


नैनीताल। प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड के पद से हटाए गए आईएफएस राजीव भरतरी ने अपने स्थानांतरण आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि नियत की है। सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा की खंडपीठ में हुई। आईएफएस भरतरी ने याचिका में कहा है कि वह राज्य के सबसे सीनियर भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं, पर सरकार ने 25 नवंबर 2021 को उनका स्थानांतरण प्रमुख वन संरक्षक पद से अध्यक्ष जैव विविधता बोर्ड के पद पर कर दिया था। इसको उन्होंने संविधान के खिलाफ मानते हुए सरकार को चार प्रत्यावेदन दिए, पर सरकार ने इन प्रत्यावेदनों की सुनवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि उनका स्थानांतरण राजनीतिक कारणों के चलते किया गया है, जिसमें उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है। बुधवार को कोर्ट ने सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि नियत की है।

Advertisement