April 30, 2024

पुतिन के सिर पर रखा गया 10 लाख डॉलर का इनाम जिंदा या मुर्दा…

यूक्रेन में हवाई हमलों का अलर्ट, 10 लाख लोगों ने छोड़ा देश
0-रूस-यूक्रेन युद्ध
कीव, । रूस और यूक्रेन के बीच आठवें दिन भी जंग जारी है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से बड़ा हवाई हमला किया गया है। इसमें यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के पास धमाके हुए हैं। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक प्रस्ताव पास कर रूसी सेना को यूक्रेन से बाहर जाने के लिए कहा है। इसके अलावा यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है।
रूस के ताबड़तोड़ हमले के बीच यूक्रेन के 15 शहरों पर हवाई हमलों का अलर्ट जारी किया गया है। अब तक 10 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। रूस ने राजधानी कीव में फिर से सिलसिलेवार धमाके किए हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके इतनी आवाज के साथ हुई कि लोगों को लगा कोई छोटा परमाणु बम फटा हो। घर में रह रहे बच्चों के साथ-साथ बड़े लोग भी रोने लगे। सभी जान बचाने के खातिर इधर-उधर भाग रहे हैं।
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग की वजह से 10 लाख से अधिक नागरिकों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।
००

)रूस के कब्जे में खेर्सोन, मेयर ने टेके घुटने
0-लोगों से की सैनिकों से न भिडऩे की अपील
कीव, । रूस ने यूक्रेन के बड़े शहर खोर्सेन को अपने कब्जे में ले लिया है। दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध का आज 8वां दिन है और करीब 10 लाख लोग देश छोडक़र भाग चुके हैं। करीब तीन लाख की आबादी वाले इस शहर में पिछले साल नाटो समर्थित युद्ध अभ्यासों की मेजबानी की गई थी। ऐसे में इसपर कब्जा करना रूस के लिए एक बड़ी बढ़त की तरह है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो राजधानी कीव पर कब्जे की फिराक में है, ताकि सरकार को सत्ता से बेदखल किया जा सके।
यूक्रेन के क्षेत्रीय अधिकारी गेन्नेडी लखुता ने बुधवार देर रात स्वीकार किया कि रूसी आक्रमणकारी खेर्सोन के सभी हिस्सों में मौजूद हैं। यहां तीन दिनों तक घेराबंदी की गई, जिसके कारण खाने के सामान और दवा की कमी पड़ गई। अस्पतालों में युद्ध और दूसरे कारणों से जान गंवाने वाले लोगों के अंतिम संस्कार तक के लिए उनके परिजनों को संघर्ष करना पड़ रहा है। शहर के मेयर ने ऐलान किया है कि वह सैनिकों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
मेयर ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने रूसी सैनिकों को लेकर कोई वादा नहीं किया है लेकिन कर्फ्यू और कार ट्रैफिक पर प्रतिबंधों को स्वीकार कर रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि रूसी सैनिकों से ना भिड़ें। मेयर ने कहा कि हमारे ऊपर लहरा रहा झंडा यूक्रेन का ही है और उसे इस तरह रखने के लिए इन मांगों को पूरा करना होगा। रूस लगातार यूक्रेन के दक्षिणी हिस्से की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अब उसके सैनिकों के लिए खोर्सेन में घुसने से देश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से तक पहुंचने का रास्ता भी साफ हो गया है।
००

)अमेरिका ने रूसी कुलीन वर्गों की संपत्ति जब्त करने के लिए किया टास्क फोर्स का गठन
वाशिंगटन,। अमेरिका ने यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के जवाब में रूसी कुलीन वर्गों की संपत्ति का पता लगाने और उन्हें जब्त करने के लिए एक नया टास्क फोर्स क्लेप्टो कैप्चर गठित किया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने यह जानकारी दी है।
विभाग ने बुधवार को कहा, अटॉर्नी जनरल मेरिक बी गारलैंड ने आज टास्क फोर्स क्लेप्टो कैप्चर की शुरुआत की है, जो एक अंतर-एजेंसी कानून प्रवर्तन कार्य बल है। यह व्यापक प्रतिबंधों, निर्यात प्रतिबंधों और आर्थिक प्रतिवादों को लागू करने के लिए समर्पित है। यूक्रेन पर रूस के अकारण सैन्य आक्रमण के जवाब में इसे अमेरिका ने अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ लगाया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि टास्क फोर्स में अभियोजक, विश्लेषक, प्रतिबंधों, निर्यात नियंत्रण प्रवर्तन, भ्रष्टाचार विरोधी, धन शोधन और विदेशी साक्ष्य संग्रह के विभिन्न विशेषज्ञ शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि क्लेप्टो कैप्चर 26 फरवरी को अमेरिका और उसके यूरोपीय भागीदारों द्वारा स्वीकृत व्यक्तियों और कंपनियों की संपत्ति की पहचान करने और उन पर कब्जा करने के लिए घोषित ट्रान्साटलांटिक टास्क फोर्स के कामों को आगे बढ़ाएगा।
उन्होंने गारलैंड का हवाला देते हुए कहा,हम उन लोगों की जांच, गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी कोशिश करेंगे, जो रूसी सरकार को इस अन्यायपूर्ण युद्ध को जारी रखने में मदद कर रहे हैं।
००

)खारकिव में गोलाबारी में ओएससीई सदस्य की मौत
हेलसिंकी, । यूरोप में सुरक्षा एवं सहयोग संगठन (ओएससीई) के विशेष निगरानी मिशन (एसएमएम) के एक यूक्रेनी सदस्य की खारकि में गोलाबारी में मौत हो गई है। ओएससीई ने यह जानकारी दी। ओएससीई ने एक बयान में कहा, यूक्रेन (एसएमएम) के लिए ओएससीई के विशेष निगरानी मिशन की राष्ट्रीय सदस्य मैरीना फेनिना की कल एक मार्च को खारकिव में गोलाबारी में मौत हो गई।
ओएससीई के अध्यक्ष एवं पोलैंड के विदेश मंत्री ज़बिग्न्यू राउ और ओएससीई की महासचिव हेल्गा मारिया श्मिड ने पीडि़त के परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की। ओएससीई ने कहा, मैरीना एक ऐसे शहर में अपने परिवार के लिए आपूर्ति प्राप्त करते समय मारी गईं, जो एक युद्ध क्षेत्र बन गया है। यूक्रेन के खारकिव और अन्य शहरों तथा कस्बों में, मिसाइलें, गोले और रॉकेट आवासीय भवनों और शहर के केंद्रों को निशाना बना रहे हैं। वे बच्चों, महिलाओं और पुरुषों में फर्क किये बिना निर्दोष नागरिकों को मार रहे हैं और घायल कर रहे हैं।
संगठन ने शहरी क्षेत्रों में गोलाबारी की निंदा करते हुए रूस से युद्ध को तुरंत समाप्त करने का आह्वान किया।
००

पुतिन के सिर पर रखा गया 10 लाख डॉलर का इनाम
जिंदा या मुर्दा…
वाशिंगटन, । रूस-यूक्रेन के बीच लड़ाई एक सप्ताह से जारी है। यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर एक रूसी व्यापारी इस कदर गुस्से में है कि उसने अपने ही देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार या मारने के लिए 10 लाख डॉलर की पेशकश की है। उन्होंने यह मिलिट्री अधिकारियों को यह खुला ऑफर दिया है। बिजनेसमैन और पूर्व बैंकर एलेक्स कोन्याखिन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की है। आपको बता दें कि कोन्याखिन इन दिनों अमेरिका में हैं। पश्चिमी देशों की सरकारों और कंपनियों ने पुतिन को आर्थिक रूप से दंडित करने की मांग करके रूसी आक्रमण का जवाब दिया है। अब कोन्याखिन का यह प्रस्ताव इस विरोध को और तेज करता है।
कोन्याखिन ने मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने पुतिन को रूसी और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत एक युद्ध अपराधी के रूप में गिरफ्तार करने के लिए अधिकारियों को पैसे देने का वादा किया है।
रूसी व्यवसायी ने यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश देने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम रखा है। कोन्याखिन ने पोस्ट में कहा, एक रूसी नागरिक के नाते मैं रूस को संप्रदायिक होने से रोकना आपना नैतिक कर्तव्य मानता हूं। पुतिन ने यूक्रेन पर अपने आक्रमण को यह कहकर सही ठहराने की कोशिश की है कि रूसी सेना यूक्रेन को नाजियों से आजाद कर देगी। इसे पश्चिमी शक्तियों ने खारिज कर दिया है।
कोन्याखिन को उनकी प्रोफ़ाइल तस्वीर में यूक्रेनी राष्ट्रीय ध्वज के पीले और नीले रंग के रंगों के साथ शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि वह पुतिन के ओरडा के हमले का सामना करने के लिए अपने वीर प्रयासों में यूक्रेन को सहायता जारी रखेंगे।
द जेरूसलम पोस्ट के अनुसार लिंक्डइन पर कोन्याखिन की पोस्ट के एक पुराने संस्करण में वांटेड: डेड ऑर अलाइव। व्लादिमीर पुतिन फॉर मास मर्डर शब्दों के साथ पुतिन की एक तस्वीर शामिल थी। ऐसा लगता है कि पोस्ट को हटा दिया गया है।
कोन्याखिन ने सोवियत संघ के पतन के बाद अपना करियर बनाया और तरक्की पायी। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, रूस में अपार्टमेंट इमारतों को उड़ाने के एक विशेष अभियान के परिणामस्वरूप, फिर स्वतंत्र चुनावों को समाप्त करके और अपने विरोधियों की हत्या करके संविधान का उल्लंघन करके पुतिन सत्ता में आए