Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

सराहनीय पहल: अब गरुड़ में वनविभाग रख रहा तेंदुए पर ड्रोन कैमरे से नजर

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  जिला वन अधिकारी आरके सिंह ने अवगत कराया है कि आपदा प्रबन्धन बागेश्वर से उपलब्ध कराये गये डे विजन ड्रोन कैमरे से गरुड तहसील के सलगडा (सलखन्यारी) व अमस्यारी गांवों मे आज वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम द्वारा तेन्दुए के वास स्थल, उसके आने जाने के रास्ते व छिपने के स्थानों का सर्वेक्षण किया गया। यह कार्यक्रम अभी दिनांक 08 व09 दिसम्बर 2018 को भी जारी रहेगा।

गरुड़ वनक्षेत्र रेंजर भूपाल सिंह विष्ट के अनुसार ड्रोन से क्षेत्र में तेंदूए की गतिविधियों के साथ 2 वन तस्करों पर भी लगाम लगाने में मदद मिल सकेगी।

डीएफओ के अनुसार  प्राप्त विडियोज व फोटोग्राफ्स का विश्लेषण करने के पश्चात अग्रेतर रणनीति बनाई एवं क्रियानवित की जायेगी।

विदित हो कि गरुड़ रेंज में विगत कुछ वर्षों से तेंदुए द्वारा अनेक मासूमों को शिकार बनाया गया है जिससे वह  विभाग की भी काफी फजीहत हुई है।

वन पंचायत विकास समिति के जिलाध्यक्ष अर्जुन राणा ने उच्चाधिकारियों से अपील की है कि सरकार को प्रत्येक रेंज में रेंज अधिकारियों को एक 1 डे व नाईट ड्रोन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना  घटित होने से पहले उसे रोका जा सके, ड्रोन उसमे एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।

 

You may have missed

Advertisement