March 18, 2026

बस के साथ भिड़ंत में बाइक सवार की मौत

नैनीताल ( आखरीआंख समाचार ) अभी अभी प्राप्त समाचार के अनुसार भवाली से करीब 2 किलोमीटर भूमियाधार के पास एक  सड़क हादसा हुआ है । जिसमे एक बस से बाईक  टकराने से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में भूमियाधार निवासी 19 वर्षीय गौरव बिष्ट की मौके पर ही  मौत हो गई है । विस्तृत व्योरे की प्रतीक्षा की जा रही है।