Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

उत्तराखंड में फिर एकबार कांग्रेस की सरकार: एग्जिट पोल

आखरीआंख

देहरादून । उत्तराखंड में एग्जिट पोल के सर्वे पर अगर विश्वास करें तो 10 मार्च के बाद यहां बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। एग्जिट पोल आने के बाद से ही कांग्रेस के पक्ष में उत्साह का माहौल है तो वही कुछ सर्वे एजेंसी ने भाजपा को बहुमत के आधार पर सरकार बनाने की ओर दर्शाया है हालांकि अधिकांश सर्वे कांग्रेस के पक्ष में दर्शाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान की अवधि समाप्त होने के साथ ही चुनाव आयोग द्वारा एग्जिट पोल पर लगाई दे प्रतिबंधों की अवधि भी समाप्त हो गई है। एग्जिट पोल की प्रतीक्षा खत्म होते ही सर्वे एजेंसियों के आंकड़े बारिश की तरह बरसने लगे हैं और जो आंकड़े सामने आए हैं उसके बाद उत्तराखंड में कॉन्ग्रेस उत्साहित नजर आने लगी है। थाना की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की घोषणा के अनुरूप 48 से अधिक सीटों का किसी भी एजेंसी ने सर्वे नहीं दिखाया है लेकिन 35 से 41 सीटों का अनुमान जरूर लगाया गया है।
लगभग अधिकांश सर्वे एजेंसियों द्वारा उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने की ओर इशारा कर दिया गया है तो वहीं भाजपा को 30 सीटों पर सिमटना दिखाया जा रहा है। निश्चित तौर पर भाजपा के लिए एग्जिट पोल एक बुरे आंकड़े लेकर आया है लेकिन पार्टी नेताओं का कहना है कि 10 मार्च को जो नतीजे सामने आएंगे वह हतप्रभ कर देने जैसे होंगे और निश्चित तौर पर भाजपा ही उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।

You may have missed

Advertisement