Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

उत्तराखंड अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने जीता स्लोवाक बैडमिंटन ओपन


देहरादून। दो से पांच मार्च तक टरेसिन, स्लोवाकिया में आयोजित स्लोवाक बैडमिंटन इंटरनेशनल ओपन में अल्मोड़ा उत्तराखंड की आदिति भट्ट ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए महिला एकल का ख़िताब अपने नाम कर देश को गौरवांवित किया है। आदिति भट्ट ने फाइनल में चाइना तायपे की वेन ची के साथ ज़बरदस्त संघर्ष में 19-21, 21-10 व 25-23 से जीत दर्ज कर महिला एकल के ख़िताब पर कब्जा किया। सेमीफाइनल में आदिति को जापान के खिलाड़ी आरके गूंजी से बाई मिली थी। क्वॉर्टर फाइनल में आदिति ने पोलेंड की जोआंना पोडवरी को 21-14 व 21-14 से हराया था। आदिति भट्ट के शानदार व उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डा. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी समेत अन्य खेल प्रेमियों ने आदिति के माता पिता व कोच डीके सेन को बधाई प्रेषित की है।

Advertisement