Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

उत्तराखंड दूसरी बार पहुंचा रणजी के क्वार्टर फाइनल में


देहरादून। उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी में दूसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। रविवार को दिल्ली व झारखंड के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली के हार के बाद उत्तराखंड का क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ हो गया। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, सीएयू ऑपरेशन्स अमित पांडे ने उत्तराखंड टीम को शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है। लीग मुकाबलों में उत्तराखंड ने पहले सर्विसेज को सात विकेट से और दूसरे मैच में राजस्थान को 299 रन के बड़े अंतर से हराया था। हालांकि तीसरे मैच में उसे आंध्रा से हार मिली थी। लेकिन दिल्ली व झारखंड के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली की हार से उत्तराखंड को क्वार्टर फाइनल में खेलने का मौका मिल गया। सीएयू के ऑपरेशन्स हेड अमित पांडे ने बताया कि तीन मौकों पर ये दूसरी बार है कि जब टीम उत्तराखंड क्वार्टर फाइनल तक पहुंची है। रणजी के अगले चरण के मुकाबले अब आईपीएल के बाद होंगे। लीग मैच पूरे होने पर क्वार्टर फाइनल की अन्य टीमों का निर्धारण हो जाएगा। जिसके बाद ही ये तय होगा कि क्वार्टर फाइनल में टीम उत्तराखंड किससे भिड़ेगी।

You may have missed

Advertisement