गरीब की बेटी की शादी को दिए एक लाख
बागेश्वर। कपकोट। उत्तर भारत हाईड्रो पावर प्रालि कंपनी ने संतोष देवी गरीब कन्या धन योजना के तहत एक लाख का चेक भानी गावं की महिला को दिया। शादी समारोह में शामिल होने के लिए कंपनी के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने यह चेक उन्हें सौंपा। मालूम हो कि कंपनी ने परियोजना प्रभावित क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए संतोष देवी गरीब कन्या धन योजना चलाई है। इसी योजना के तहत शनिवार को भानी निवासी विमला देवी पत्नी स्व. कुंवर सिंह ऐठानी को मिला। उनकी बेटी किरन की शादी समारोह में कंपनी के प्रबंधक कमलेश जोशी ने उन्हें दिया। इस मौके पर कंपनी के देवानंद उनियाल, हेमंत कपकोटी आदि मौजूद रहे। सभी ग्रामीणों ने कपंनी द्वारा चलाई गई येाजना पर खुशी जताई। कंपनी प्रबंधन ने चयान के लिए अमल में लाई जा रही पारदर्शी प्रक्रिया पर ब्लॉक प्रशासन और तहसील प्रशासन का आभार जताया। प्रबंधक ने उप जिलाधिकारी पारितोष वर्मा तहसीलदार पूजा शर्मा के प्रति भी आभार जताया।
