Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

दहेज हत्या के आरोपी पति को कौसानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विवाह के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, विवेचना में पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर हुई कार्रवाई

कौसानी, बागेश्वर। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बागेश्वर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 20 जून 2026 को वादी ने कोतवाली कौसानी में तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी का विवाह अमित सिंह सजवाण पुत्र लाल सिंह सजवाण, निवासी भोजगण लौबाज, कोतवाली कौसानी के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित किया गया, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

मामले में कोतवाली कौसानी में FIR संख्या 04/26, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना अजय लाल साह, पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर को सौंपी गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मृतका के पति अमित सिंह सजवाण के विरुद्ध घटना से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके आधार पर 31 अगस्त 2026 को कौसानी पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला संबंधी अपराधों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement