बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के निर्देशन में* अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के सम्बंध में समस्त थाना प्रभारियों को दिये गये दिशा-निर्देशों के क्रम में दिनांक 08.03.2022 को श्री कैलाश सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष बैजनाथ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व होटल/ढाबा चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति शिव राम पुत्र मदन राम निवासी ग्राम बण्ड पन्याली थाना- बैजनाथ को अपने गांव में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा गया। जिस आधार पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उक्त के विरूद्ध थाना बैजनाथ में मु0अ0सं0- 08/22, धारा- 60(1)/21 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।