Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

कल 8 बजे पोस्टल व 8,30 से होगी Evm की मतगणना

बागेश्वर । बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में मतगणना कार्मिको का मतगणना प्रेक्षक 46-कपकोट नाराहरि सेटी व 47- बागेश्वर कृष्णकांत पाठक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार की मौजदूगी में द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। इसके उपरांत प्रेक्षको ने जिला निर्वाचन अधिकारी, आरओ सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए कहा कि मतगणना प्रात: 08.00 बजे से प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि 08.00 बजे पोस्टल एवं ईटीपीबीएस की गणना प्रारंभ की जायेगी, इसके बाद 08.30 बजे से ईवीएम की मतगणना प्रारंभ होगी। उन्होंने दोनो आरओ को निर्देश दियें कि प्रात: 08.00 बजे से पूर्व स्टॉग रूम खोला जायेगा, जिसकी सूचना प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को दी जाय, ताकि वे स्टॉग रूम खोलते समय मौजूद रहें। उन्होंने कहा कि मतगणना की पूरी प्रक्रिया को शांति पूर्वक व निष्पक्ष होकर संपन्न कराए, इसमें किसी भी प्रकार की चूक न होने पाए इसका विशेष ध्यान दिया जाय। इसके पश्चात दोनो प्रेक्षको एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने डिग्री कॉलेज में मतगणना तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दोनों विधानसभाओं में दो कक्षों में सात-सात टेबल लगाकर कुल 14-14 टेबलों में मतगणना होगी, साथ ही दो-दो कक्षों में पोस्टल बैलेट व ईटीपीबीएस मतपत्रों की गणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार ने कहा कि दोनो विधानसभा में मतगणना हेतु चार-चार कक्ष तैयार कर लियें गये है तथा कक्षों में बैरिकेडिग कर 16 सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गयें हैं, व ऑनलाईन डाटा फिडिंग हेतु इंटरनेट का भी संयोजन कर दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, रिटर्निंग ऑफिसर बागेश्वर हरगिरि, कपकोट पारितोष वर्मा, उपजिलाधिकारी गरूड़ राजकुमार पांडे, अधि0अभि0 ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चन्द्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजली बंगारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भावेश जगरिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र आर्या आदि मौजूद रहे।

Advertisement