Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुक्तेश्वर पहुँचे बागेश्वर के किसान-


हल्द्वानी।  प्रक्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत बागेश्वर जिले के ओडलोहार व सिमस्यारी के 50 किसानो ने केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान मुक्तेश्वर पहुँचे। जहाँ किसानो कृषि के वैज्ञानिक तरीके बताए गए। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा अरुण किशोर ने बताया कि अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत केंद्रीय शीतोष्ण बागवानी संस्थान ने बागेश्वर के कुछ गांव को गोद लिया है। जिन्हें केंद्र खेती से सम्बंधित सहायता कर रहा है। भ्रमण के लिए आए किसानों को केंद्र में कृषि व बागवानी के नवीन तकनीकों का बारीकी से ज्ञान दिया गया। जिससे किसानों को अधिक लाभ मिलेगा।आईवीआरआई मुक्तेश्वर डा शेर सिंह ने फसल स्वास्थ प्रबन्धन में पशुपालन कि भूमिका, प्रधान वैज्ञानिक डीएफएमडी मुक्तेश्वर डॉ सी जाना ने फसल स्वास्थ प्रबन्धन में कुक्कुट पालन कि भूमिका, टेरी के वैज्ञानिक डा नारायण सिंह ने उद्यान फसलों का रख रखाव एवं प्रबन्धन एवं डा नीतीश खड़ायत व डा मधुसूदन ने पशुओं को उचित प्रबंधन विषय पर व्याख्यान दिया। इसके अलावा किसानों को आड़ू, सेब, कीवी, अखरोट स्ट्राबेरी, प्याज आदि के रखरखाव, प्रबंधन व उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों को बताया गया। साथ ही किसानो को प्रमाण पत्र भी दिए गए। इस दौरान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक अरूण किशोर, वैज्ञानिक नारायण सिंह, डॉ शेर सिंह, डॉ मधुसूदन, डॉ नीतीश खड़ायत, कुमाऊँ वाणी से मोहन सिंह कार्की, प्रदीप कुमार, दीवान चंद्र समेत कई लोग मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement