Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

राइंका के दीप को मिला प्रथम उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान


 बागेश्वर। बागेश्वर में विक्टर मोहन जोशी राइंका बागेश्वर के प्रवक्ता दीप जोशी को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र यू – सर्च सूचना विज्ञान प्रोद्याोगिकी द्वारा प्रथम उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान प्रदान किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार प्रदेश के शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने प्रदान किया।
जोशी अध्यापन कार्य के साथ ही विद्यालयी गतिविधियों में अग्रणी रहते हैं। इससे पूर्व भी वे कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके है। इधर विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र ने उन्हें यह सम्मान दिया। सम्मान के रूप में शिक्षा मंत्री ने उन्हें प्रतीक चिह्न व 11 हजार का चेक प्रदान करते हुए शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनके साथ अन्य जिलों के शिक्षक भी सममनित हुए। कार्यक्रम में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओपीएस नेगी, नगर निगम के मेयर सुनियाल उनियाल, पानी राखो आंदोलन के प्रणेता प्रख्यात पर्यावरण विद पद्मश्री सच्चिदानंद भारती, यू सर्च के निदेशक प्रो. डा. अनीता रावत, प्रख्यात भौतिक विद डॉ. केडी पुरोहित उपस्थित थे। इससे पूर्व जोशी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, शैलेश मटियानी पुरस्कार आदि पुरस्कारों से नवाजा गया है। उनको यह पुरस्कार मिलने पर जिलाधिकारी विनीत कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, प्राचार्य डाइट डॉ. शैलेंद्र धपोला, डीईओ पदमेंद्र सकलानी आदि ने बधाइयां दी हैं। यहां पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने भी उन्हें पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद तेवाड़ी, शिक्षक संजय टम्टा आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement