Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

सरकार ने भर्ती के बजाय रिक्त पदों को खत्म किया : कॉंग्रेस


पिथौरागढ़। प्रदेश के विभिन्न विभागों में पिछले तीन सालों से रिक्त पड़े पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होने से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गये हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा 40 हजार नौकरी देने का दावा करने वाली सरकार ने भर्ती के बजाय रिक्त पदों को खत्म किया है। जो प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है। उन्होंने शीघ्र रिक्त पदों पर भर्ती नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के तिलढुकरी में सीएम पुष्कर धामी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा सीएम धामी ने कार्यभार ग्रहण करते ही 40 हजार नौकरी देने का वादा किया था। युवाओं ने उन पर भरोसा जताते हुए भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया। लेकिन पहले विधानसभा सत्र में सीएम धामी ने तीन साल से रिक्त पड़े पदों को खत्म करने का फैसला कर युवाओं के साथ छल किया है। रोजगार की उम्मीद लगाए युवाओं को उनसे यह अपेक्षा नहीं थी। कहा भाजपा ने दोहरा चरित्र अपनाते हुए सत्ता हासिल की। उसे प्रदेश का युवा माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा अच्छा होता सालों से रिक्त पड़े पदों को भर युवाओं को राहत पहुंचाई जाती। लेकिन भाजपा की कथनी और करनी में यही अंतर है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगए। चेतावनी देते हुए कहा सरकार ने यह फैसला वापस लेते हुए रिक्त पदों को भरने की पहल नहीं की तो वे युवाओं को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे।
ये रहे शामिल-   कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण राम कोहली, त्रिलोक सिंह, भुप्पी धामी, कार्तिक खर्कवाल, हीरा सिंह विष्ट, शाहबाज खान, पप्पू लुंठी, देवा लुंठी, खीमराज जोशी, राजेश शर्मा, मनोज कुमार, रजत विश्वकर्मा, जावेद खान, बाब कन्याल, रजत विश्वकर्मा, गिरीश भट्ट, दीपक बेलाल आदि।

You may have missed

Advertisement