Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

6 माह बाद भी आपदा पीड़ितों को नहीं मिली जमीन


नैनीताल। छह माह पूर्व रामगढ़ बोहराकोट में आई आपदा से बेघर हुए सात परिवार आज भी घर के लिए जमीन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 18 अक्तूबर को आई आपदा में बोहराकोट में 15 से अधिक लोग त्रासदी का शिकार हुए थे। नंद किशोर व मुन्नी देवी का परिवार गागर स्थित उद्यान विभाग के सरकारी क्वार्टर में परिवार के छह सदस्यों के साथ रह रहा है। बोहराकोट उद्यान क्वार्टर में बहादुर राम, रमेश चन्द्र, नंदन सिंह का परिवार रह रहा है। इसके अलावा चन्द्र प्रकाश अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ तल्ला रामगढ़ में किराए के मकान में रह रहा है। जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द उन्हें मकान बनाने को जमीन आवंटित की जाएगी। लेकिन छह माह बीतने के बाद भी कुछ नहीं मिला। अब नई सरकार बनने के बाद उन्हें उम्मीद जगी है।
 पीड़ितों को जमीन मिल सके, इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। सीएम से इस संबंध में जल्द बात की जाएगी -राम सिंह कैड़ा, विधायक भीमताल

Advertisement