September 23, 2026

तीसरे दिन भी आंदोलित रहे उपनल कर्मी


बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों में तैनाती देने तथा सेवा विस्तार की मांग को लेकर उपनल कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। नाराज कर्मचारियों ने जल्द तैनाती नहीं दिए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
उपनल कर्मी रविवार का अवकाश होने के बावजूद कलक्ट्रेट में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उन्हें कोरोना से निपटने के लिए तैनाती दी थी। उन्होंने पूरी सिद्दत से काम किया। आज पूरा जिला कोरोनामुक्त हो गया है, लेकिन सरकार ने उन्हें इनाम देने के बजाए बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। नर्स, लैब टैक्निशयन, वॉर्ड ब्वाय से लेकर डाटा इंट्री ऑपरेटर तक तैनात किए। साल भर नौकरी कराने के बाद उनके साथ धोखा किया जा रहा है। इस मौके पर महेश आर्या, गोकुल रावत, चंदन लाल, आनंद प्रसाद, बलवंत नगरकोटी, पवन कनवाल, कमल प्रसाद, अंकित कुमार, पंकज कुमार, रोहित पंत आदि मौजूद रहे।