September 22, 2026

बागेश्वर में मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन का धरना दूसरे दिन भी जारी


बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन का मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यूनियन ने कंपनी की बोर्ड बैठक जल्द कराने, फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति बहाल करने और संचालन सुचारू करने के लिए बैंक से आर्थिक पैकेज स्वीकृत कराने की मांग की है। साथ ही कंपनी की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर को दी गई भूमि का शीघ्र निराकरण करने की मांग उठाई। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना दिन-रात जारी रहेगा। धरने में अध्यक्ष शांति लाल, मंत्री गायत्री प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, जगदीश प्रसाद, विक्रम बिष्ट, सुरेंद्र लाल कोहली, विमल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।