September 22, 2026

शासनादेश की मांग को लेकर धरना 10वें दिन भी जारी


बागेश्वर। काफलीगैर महाविद्यालय का शासनादेश शीघ्र जारी करने की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को दसवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता जीवन सिंह रौतेला ने की, संरक्षक ठाकुर सिंह रौतेला रहे, संचालन भूपाल राम ने किया। इस दौरान श्रीमती हेमा जनौटी, मोहन सिंह रौतेला सहित क्षेत्रवासियों ने समर्थन दिया और 10 दिन बाद भी शासनादेश जारी न होने पर शासन की अनदेखी पर रोष जताया। धरना स्थल पर जगदीश चंद्र लोहनी, सुंदर सिंह रौतेला, हीरा बल्लभ कांडपाल, हेमंत रौतेला, शेर सिंह रौतेला, बलम नगरकोटी, नीमा नगरकोटी, बहादुर राम, विपिन कांडपाल, प्रधान नवीन चंद्र टम्टा, प्रधान भूपाल सिंह रौतेला सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।