April 26, 2026

आग बुझाने में सहयोग देने वाले होंगे पुरस्कृत


बागेश्वर। बागेश्वर में जंगल की आग बुझाने में सहयोग करने वाले को वन विभाग पुरस्कृत करेगा। साथ ही जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं वनों को आग से बचाने के लिए विभाग दिन-रात काम करेगा। खुद प्रभागीय वनाधिकारी ड्रोन कैमरे से वन की आग पर नजर बनाए रखेंगे। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि वनों को आग से बचाने के कंट्रोल रूम बनाया गया है। वही जोलकांडे में निर्मित क्रू स्टेशन को जल्द केबिनेट मंत्री चंदन राम दास द्वारा उदघाट्न कराया जाएगा। वनाग्नि से निपटने के लिए अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए ड्रोन कैमरों और सेटेलाइट तस्वीरों से वनों में आग लगाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। वनों में लगी आग को बुझाने में सहयोग देने वाले समाजिक संगठनों और ग्रामीणों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। डीएफओ बागरी ने वनों में आग लगाकर पर्यावरणीय संतुलन को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बागेश्वर। फायर सीजन शुरू होते ही वन विभाग जंगलों में लगी आग को बुझाने में जुट गया है। जिले में विभिन्न रेंजों में वनाग्नि से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वही वनपंचायतों और ग्रामीणों को वनों में आग नहीं लगाने की अपील की जा रही है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वन अधिनियम , वनों में आग लगने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान, और धुंए के अंबार से होने वाली विमारियों के बारे में बताया जा रहा है।