Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

गरुड़ ब्लॉक के पास किसी भी कीमत पर नहीं लगने देंगे कूड़ा मशीन


बागेश्वर। नगर पंचायत गरुड़ के कूड़ा मशीन लगाने के निर्णय के विरुद्ध ग्रामीण और काश्तकारों ने दूसरे दिन भी विकासखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक नगर पंचायत के ईओ अपने इस निर्णय को वापस नहीं लेंगे, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। नगर पंचायत के विरुद्ध नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत के प्रभारी ईओ ने ब्लॉक मुख्यालय के पास रेशम विभाग की जमीन में कूड़ा मशीन लगाने का जो निर्णय लिया है, वह यहां के अनुसूचित जाति के लोगों व काश्तकारों के हितों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि रेशम विभाग की जमीन के आसपास काश्तकारों की उपजाऊ जमीन है।उसके नीचे उपजाऊ बयालीसेरा है। पास में ही प्रसिद्ध चक्रवर्तेश्वर मंदिर है। साथ ही रिहायशी इलाका व ब्लाक मुख्यालय है। यहां पर कूड़ा मशीन लगने से प्रदूषण तो फैलेगा ही साथ ही उपजाऊ जमीन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने गोलू मार्केट में पुराने स्थान पर ही मशीन लगाने या अन्यत्र स्थान में कूड़ाघर बनाए जाने की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर पंचायत के प्रभारी ईओ ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे और किसी भी कीमत पर मशीन नहीं लगने देंगे। इस दौरान मोहनी देवी, देवकी देवी, रीना देवी, पार्वती देवी, नंदी देवी, गोपुली देवी, सज्जन राम, तारा राम, प्रेम राम, मोहन राम, नारायण राम, शंकर राम, राजेंद्र राम, नंदन राम आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement