Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

बागेश्वर जिला रेडक्रॉस को मिली एंबुलेंस


बागेश्वर। जिले में स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर करने के लिए जल्द ही एक और एंबुलेंस जिले में होगी। यह एंबुलेंस रेडक्रॉस सोसायटी को मिल गई है। इसका संचालन भी सोसायटी करेगी। सरकारी रेट से आधे रेट पर यह सुविधा लोगों को मिलेगी। इसका संचालन जिले के भीतर ही होगा। प्रसव पीड़िताओं और हादसे के शिकार लोगों के लिए यह वाहन मील का पत्थर साबित होगा। ईधन की कमी जैसी समस्या से लोगों को अब दो-चार नहीं होना पड़ेगा।
मालूम हो कि इस वक्त जिले में 19 एंबुलेंस हैं। इसमें छह मुफ्त तो अन्य 28 रुपये प्रति किमी के हिसाब से किराया लेती हैं। गत दिनों जिले में राज्यपाल गुरमीत सिंह पहुंचे थे। इस दौरान रेडक्रॉस के सदस्यों ने उनसे मुलाकात की और सोसायटी के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ की राशि भी मांगी। सोसायटी के कार्य से राज्यपाल बहुत खुश दिखे। उन्होंने युवा स्वयं सेवी प्रमोद जोशी की तारीफ भी की। जिले को विश्व का सबसे सुंदर स्थान भी बताया। राज्यपाल से मिलने के बाद सोसायटी से जुड़े लोग खुश हैं। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि जिले को एक एंबुलेंस मिल गई है। इसका संचालन रेडक्रॉस सोसायटी करेगी। सरकारी रेट से आधे रेट पर यह लोगों को उपलब्ध होगी। इसका संचालन जिले में किया जाएगा। प्रसव पीड़िताओं व सड़क हादसे में घायलों को अस्पताल लाने में कारगर साबित होगी। वाहन में ईधन जैसी समस्या की कमी आड़े नहीं आएगी। इसके लिए पहले से ही व्यवस्था की जाएगी। सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती ने बताया कि सोसायटी का अपना भवन भी होगा। इसके लिए सोसायटी लगातार प्रयास कर रही है। शनिवार को देहरादून में मुख्य अतिथि कर्नल डीपी डिमरी, कैलाश टोलिया रेडक्रॉस के चेयरमैन, आकाश सारस्वत, एनएस अंसारी महासचिव, मोहन सिंह खत्री कोषाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय इसे चलाकर बागेश्वर लाए। इस मौके पर हरीश शर्मा उप सचिव, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement