बैजनाथ पुलिस ने 908 ग्राम अवैध चरस के साथ किये 3 गिरफ्तार
बागेश्वर गरुड़ । । श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा छेत्राधिकारी बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु दिनांक 1.5.2024 से 2 माह का नशामुक्ति अभियान चलाया गया है जिसमें अवैध शराब, चरस व स्मैक की तस्करी करने वालों के विरुद्व कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांकः 14-05-2024 को प्रभारी SOG के नेतृत्व में SOG पुलिस टीम द्वारा थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत कमोडिया बैंड ग्वालदम रोड डंगोली बाजार के आगे सुरागरसी पतारसी/चैकिंग के दौरान पैदल आ रहे 3 व्यक्तियों को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोककर पूछताछ/चैक करने पर उनके द्वारा अपना नाम क्रमशः जगदीश सिंह बिष्ट उर्फ जैक पुत्र ध्यान सिंह बिष्ट, निवासी-ग्राम सिमखेत रा0उ0नि0क्षेत्र बैजनाथ तह0 गरुड़ जिला-बागेश्वर, उम्र-29 वर्ष बताया जिसके कब्जे से 266 ग्राम अवैध चरस व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम रविन्द्र नाथ पुत्र पन नाथ गोस्वामी निवासी गंगोली थाना-बैजनाथ, जिला बागेश्वर उम्र 41 वर्ष बताया जिसके कब्जे से 318 ग्राम अवैध चरस व तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम हरीश नाथ पुत्र केशर नाथ निवासी ग्राम छटिया थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर उम्र-58 वर्ष बताया गया जिसके कब्जे से 324 ग्राम ( तीनों के कब्जे से कुल 908 ग्राम) अवैध चरस बरामद की गयी।* बरामद चरस के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम इस चरस को छोटे-छोटे टुकड़ों में जगह जगह बेच देते हैं।
उक्त सम्बन्ध में उपरोक्त तोनों अभियुक्तों के विरुद्व थाना बैजनाथ में मु0 FIR N0-11/2024 अन्तर्गत धारा 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने बताया कि नशा/नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
पुलिस टीम में उ0नि0श्री प्रहलाद सिंह (प्रभारी SOG),आरक्षी रमेश सिंह ,आरक्षी भुवन बोरा व आरक्षी चालक राजेन्द्र कुमार आदि रहे ।
