May 16, 2026

छात्र-छात्राओं को दी साइबर क्राइम की जानकारी


बागेश्वर ।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राइंका घिंघारूतोला व कांडा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया फ्रॉड के बारे में बताया। इसके अलावा स्कैम एवं नशे एवं ड्रग्स से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया। विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह, भारत का संविधान, किशोर न्याय बोर्ड (बालकों के संरक्षण) अधिनियम, 2012, मोटर वाहन अधिनियम, निःशुल्क कानूनी सहायता, वन सम्बन्धी कानून एवं नालसा (बच्चों के लिए बाल मैत्रीपूर्ण कानूनी सेवाएं) योजना, 2015 से सम्बन्धित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उक्त जागरुकता शिविर के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा वनाग्नि प्रबंधन विषय पर जागरुकता रैली भी निकाली गई।