Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

पहाड़ी दाल और अनाज के शौकीनों को बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर सुगमता से मिल रहे पहाड़ी उत्पाद


चमोली ।    चमोली जनपद में स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की ग्राम्य विकास विभाग की ओर से ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मुहीम संचालित की जा रही है। जिसके चलते यहां अब बदरीनाथ मार्ग पर पहाड़ी दाल, अनाज और जूस के शौकीनों को सुगमता से पहाड़ी उत्पाद मिल रहे हैं। विभाग की ओर से जिले के 11 स्थानों पर पर पहाड़ी उत्पादों के विपणन के लिये आउटलेट बनाए गए हैं। जबकि आगामी 17 मई से नंदप्रयाग में विभाग की ओर से पहाड़ी व्यंजनों का ढाबे का संचालन भी शुरु किया जा रहा है। जिससे देश और विदेश से आने वाले तीर्थयात्री यात्रा मार्ग पर पहाड़ी व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से संकुल संकुल स्तरीय कलस्टर एवं स्वंय सहायता समूहों के माध्यम से बदरीनाथ हाईवे पर गौचर, कर्णप्रयाग, सोनला, मैठाणा, गोपेश्वर, विरही, टंगढी, पीपलकोटी, लंगसी, जोशीमठ व ब्रदीनाथ मे आउटलेट संचालित किए जा रहे हैं। जबकि कई स्थानों पर कैनोपी लगाकर उत्पादों का विपणन किया जा रहा है। आउटलेट पर पहाड़ी दालें, मंडुवे का आटा, झंगोरा, मसाले, बुरांश जूस, माल्टा जूस, आंवला जूस, तिमले, लिंगडे, लहसुन के अचार के साथ ही हैंडी क्राफ्ट के उत्पाद व उत्तराखण्ड प्रतीक चिन्हों का विपणन किया जा रहा है।

Advertisement