Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

खुलेआम शराब पीने व बेचने वालों पर पुलिस करे कार्रवाई


बागेश्वर । कपकोट क्षेत्र में बढ़ने नशे के कारोबाार पर एनएसयूआई ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर इस पर कड़ाई से रोक लगाने की मांग की। साथ ही पिकनिक के नाम पर सार्वजनिक स्थलों पर नशापान करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष कमलेश गड़िया के नेतृत्व में छात्र रविवार को कपकोट थाने में पहुंचे। यहां थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि क्षेत्र में हो रही व्यापक शराब तस्करी, खुलेआम मादक पदार्थो का सेवन करने वालों पर पुलिस नकेल नहीं कस पा रही है। इससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने सड़क तथा नदी किनारे पिकनिक के नाम पर शराब पीने की संस्कृति पनप रही है, जो पहाड़ जैसे शांत वादियों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र मे आ रहे पर्यटकों का भी सत्यापन करने की मांग की है। इस मौके पर दर्शन ऐठानी उपाध्यक्ष, योगेश बोरा सचिव छात्रसंघ, पवन बिष्ट, पंकज तिरुवा, सागर तिरुवा, आदि मौजूद रहे।

Advertisement