ब्लॉक प्रमुख ने किया पिंडरघाटी का निरीक्षण
बागेश्वर । कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने पिंडरघाटी के कुंवारी, किलपारा, तीख आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान लोगों ने बदियाकोट-कुंवारी मार्ग में हो रहे डामरीकरण के कार्य पर सवाल उठाए। उन्हें वीडियो तक दिखाए। उन्होंने शंभू नदी में आज तक पुल नहीं बनने पर नाराजगी जताई। दो करोड़, 44 लाख का पुल छह अक्टूबर 2022 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन आज तक एक अपरमैंट तक नहीं बन पाया है। शंभू नदी में गत वर्ष झील बन गई थी। जिसे बाद में सिंचाई विभाग ने खोल दिया था। इस बार भी झील बनने की संभावना बनी है। बदियाकोट मोटर मार्ग पर स्टोन क्रशर के चलते मोबाइल टावर को खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों समस्याएं सुनने के बाद दानू ने संबंधित विभाग के अधिकारियों समय पर कार्य पूरा करने व लोगों की समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं।
