Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

लोक अदालत में 72 मामलों का हुआ निस्तारण


बागेश्वर ।  जिला विधिक प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। तीन बेंचों में 72 मामले सुने गए। सभी का सुलह-समझौते से निस्तारण किया गया। प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने बताया कि जिला जज नरेंद्र दत्त की बेंच में 138 एनआई एक्ट एवं प्रकीर्ण सिविल अपील से संबंधित तीन प्रकरणों को सुना गया और सात लाख, 52 हजार का समझौता किया गया। इसी तरह गुंजन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेंच में 138 एनआई एक्ट, फौजदारी और मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित कुल 61 प्रकरणों का निस्तारण कर 12 लाख, 71 हजार, 400 का समझौता हुआ। नीरज कुमार, सिविल जज (सीनियर डिविजन) की बेंच में दीवानी वाद एवं धन वसूली वादों से संबंधित छह प्रकरणों का निस्तारण कर 15 लाख, सात हजार, 868 का समझौता किया गया। बैंक से संबंधित कुल 23 प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण कर 32 लाख, 40 हजार, 251 का समझौता किया गया। जैनब, सिविल जज (जूनियर डिविजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, गरुड़ की बेंच में आपराधिक शमनीय प्रकृति के वाद और 138 एनआई एक्ट से संबंधित कुल दो वादों का निस्तारण कर दो लाख का समझौता किया गया।

Advertisement