Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके


बागेश्वर ।  जिले में शनिवार दोपहर 12.14 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर कपकोट तहसील के चलकाना, गोलना के बीच बताया गया है। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई। इस दौरान जिला और आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार किसी नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप और भूस्खलन की दृष्टि से जिला जोन 5 में आता है। कपकोट तहसील को संवेदनशील घोषित किया गया है। शनिवार को भूकंप का केंद्र चलकाना, गोलना के बीच पांच किलोमीटर गहराई में दर्ज किया गया। भूकंप कम तीव्रता का होने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। जिला आपदा प्रभारी मनोज टम्टा ने बताया कि कपकोट, गरुड़, बागेश्वर, कांडा, दुग नाकुरी आदि तहसीलों में झटका महसूस किया गया।

Advertisement