March 26, 2026

गरुड़ की बदहाल सफाई व्यवस्था पर बिफरे एसडीएम


बागेश्वर। उपजिलाधिकारी ने बदहाल सफाई व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताई है। नाराज अधिकारी ने नगर पंचायत के अधिकारियों को अभियान चलाकर नगर की सफाई करने के निर्देश दिए। एक सप्ताह के बाद फिर निरीक्षण किया जाएगा। लाल पुल की नालियां कूड़े पटे हुए थे।गरुड़ को नगर पंचायत का दर्जा तो मिल गया, लेकिन यहां की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। लालपुल की नालियां कूड़े से पट गए हैं। लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से की। शिकायत के बाद सोमवार एसडीएम राजकुमार पांडेय तथा तहसीलदार तितिक्षा जोशी निरीक्षण पर पहुंचे। उन्हें लोगों की शिकायत सही मिली। लालपुर की नालियां कूड़े से पटी हुई थीं। इस पर एसडीएम ने कड़ी आपत्ति जताई है। ईओ को अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने के निर्देश दिए हैं। इसमें किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि एक सप्ताह के बाद वह फिर निरीक्षण करेंगे, यदि हालात में सुधार नहीं आया तो जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रशासन के सख्त होते ही नगर पंचायत के कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर लोगों ने प्रशासन के कदम का सराहना की और सफाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है।