Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

झील में डूबे युवक के परिजन पहुंचे कौसानी



बागेश्वर। झील में डूबे युवक का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव लेकर अल्मोड़ा रवाना हो गए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इधर लोगों ने झील के पास जल पुलिस चौकी बनाने की मांग भी मुखर होने लगी है। मालूम हो कि रविवार को तैरते वक्त बाड़ेछीना निवासी तुषार की डूबने से मौत हो गई थी। वह कौसानी में नौकरी करता था। सूचना के बाद देर रात मृतक के परिजन गरुड़ पहुंचे। सोमवार को पुलिस ने जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए। थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है। अलबत्ता पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

You may have missed

Advertisement