Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

आंदोलन की राह पर उपनल कर्मी


बागेश्वर। बागेश्वर में उपनल कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना 18वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सेवा का विस्तार व समायोजन की मांग को लेकर धरना दिया। स्वास्थ्य विभाग से निकाले गए 114 उपनल कर्मचारी आंदोलित हैं। कर्मचारियों ने सोमवार को नारेबाजी के साथ कलक्ट्रेट पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि वह कोरोना काल में नर्स, लैब टैक्निशियन, वार्ड ब्वाय से लेकर डाटा इंट्री आपरेटर का काम देख रहे थे। जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी उसे बखूबी निभाया। अब नियमित करने के बजाए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इस मौके पर महेश आर्या, गोकुल रावत, चंदन लाल, आनंद प्रसाद, बलवंत नगरकोटी, पवन कनवाल, कमल प्रसाद, अंकित कुमार, पंकज कुमार, रोहित पंत आदि मौजूद थे।

Advertisement