Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

पेयजल निगम के ठेकेदारों ने किया देवभूमि जलशक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष का स्वागत

ठेकेदारों के हितों के लिए कदम उठा रही एसोसिएशन: अमित अग्रवाल


हरिद्वार। हरिद्वार आए देवभूमि जलशक्ति कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर ठेकेदारों की समस्याएं दूर करने की मांग की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल के हरिद्वार पहुंचने पर पेयजल निगम के स्थानीय ठेकेदारों ने फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पेयजल निगम कार्यालय में स्वागत के दौरान अमित अग्रवाल ने कहा कि एसोसिएशन ठेकेदारों के हितों के संरक्षण के लिए लगातार कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री व पेयजल निगम सचिव से मिलकर ठेकेदारों के सामने आ रही समस्याओं को दूर करने की मांग की गयी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री व पेयजल निगम सचिव से मुलाकात के दौरान विभिन्न निर्माण योजनाओं में लगने वाली निर्माण सामग्री रेत, बजरी, सीमेंट, रोड़ी, सरिया, पेट्रोल, डीजल आदि के दाम कई गुना बढ़ने के चलते ठेकेदारों द्वारा योजनाओं के निर्माण में लगायी जाने वाली सामग्री के दामों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी करने, यूपी की तर्ज पर उत्तराखण्ड में भी एक्सक्लेशन कलॉज दिए जाने, भुगतान के समय थर्ड पार्टी जांच के नाम पर रोकी जाने वाली 25 फीसदी राशि को पूर्व की भांति 10 फीसदी करने व रोकी गयी राशि अवमुक्त करने की मांग की गयी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री व विभागीय सचिव से केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च 2023 तक सभी राज्यों मेें सिक्योरिटी 3 फीसदी, अनबैलेंस सिक्योरिटी पर छूट व निविदाओं के साथ दी जाने वाली प्रतिभूति पर छूट की योजना को उत्तराखण्ड में भी लागू करने की मांग भी की गयी है। मुख्यमंत्री व सचिव ने सभी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय ठेकेदारों से विचार विमर्श के उपरांत जल्द ही एसोसिएशन की हरिद्वार जिला इकाई का गठन किया जाएगा। स्वागत करने वालों में प्रदीप शर्मा, रामचंद्र कन्नौजिया, जितेंद्र चौधरी, गौरव गोयल, राकेश कुमार, अवनीश शर्मा, गीताराम सैनी, एडवाकेट मुबारक अली, शिवम भारद्वाज, नरेंद्र प्रसाद काला, दीपक बढ़थ्वाल, अनिल डंगवाल, अमित चौधरी, मौहम्मद रियाज त्यागी सहित बड़ी संख्या में ठेकेदार मौजूद रहे।

Advertisement