Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

केदारनाथ धाम में निजी कंपनियों की मोबाइल सेवा शुरू


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में संचार सेवा को बहाल करने की दिशा में दो निजी कंपनियों ने कामयाबी पा ली है। यात्रा शुरू होने से पूर्व ही धाम में इन की मोबाइल सेवा शुरू हो गई है। अब केदारनाथ पहुंचे लोगों से आसानी से सम्पर्क होने लगा है। बीएसएनएल भी केदारनाथ धाम और पैदल मार्ग में अपनी सेवा को बेहतर करने में जुटी है। आगामी 6 मई को केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो जाएगी, ऐसे में केदारनाथ धाम में संचार सेवा को बहाल करना बड़ी चुनौती रहता है। शीतकाल में अधिक बर्फबारी के चलते यहां बिजली, पानी और संचार सेवा को व्यवस्थित करने में विभागीय अफसरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। केदारनाथ में निजी संचार कंपनियों ने अपनी सेवा को साल दर साल बेहतर करने के प्रयास किए हैं। वर्तमान में केदारनाथ धाम में एयरटेल और जियो की मोबाइल सेवा शुरू हो गई है।

You may have missed

Advertisement