Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

32 वें दिन भी जारी रहा उपनल कर्मियों का धरना


बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना 32 वें दिन भी जारी रहा। समायोजन व सेवा विस्तार की मांग को लेकर उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में धरना दिया। कलक्ट्रेट में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार उन्हें सिर्फ छह महीने का सेवा विस्तार देने की बात कर रही है, लेकिन विभाग में समायोजन को लेकर कोई नीति नहीं बना रही है। जिले में 114 कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। इस मौके पर सुरेश कुमार, अंकित कुमार, सोहन सिंह, मनोज, भोपाल सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement