Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

सैन्य सम्मान के साथ हुआ सेना के जवान बाघ सिंह अंतिम संस्कार


चमोली।  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह हाईवे पर शनिवार को सेना का वाहन पलटने से चमोली जिले के थराली के रहने वाले बाघ सिंह का निधन हो गया था। सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ देवाल के पिंडर कैल संगम पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई राजेंद्र सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान जवान बाघ सिंह को अंतिम विदाई  देने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
श्रीनगर-लेह हाईवे पर शनिवार को सेना का वाहन पलटने से 9 गढ़वाल राइफल्स के जवान बाघ सिंह का निधन हो गया था। बाघ सिंह का निधन गाड़ी के नीचे दबने से हुआ। इस हादसे में 2 अन्य जवान भी घायल हुए। सोमवार को जवान बाघ सिंह का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कांडे लाया गया। जहां पिंडर कैल नदी के संगम पर बाघ सिंह को कर्नल विक्रम सैनी की मौजूदगी में गढ़वाल स्कॉउट ने सलामी दी.पंचतत्व में विलीन हुए बाघ सिंह.ये भी पढ़ेंः सड़क हादसे में सेना के जवान का निधन, चमोली के कांडे गांव में शोक की लहरइस दौरान हजारों लोगों का हुजूम जवान बाघ सिंह के दर्शन के लिए उमड़ा। लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई देते हुए बाघ सिंह अमर रहो के नारे लगाए। बाघ सिंह परिवार में सबसे छोटे थे, उसका बड़ा भाई दुबई में नौकरी करता है। जबकि दो बहनों का विवाह हो गया है। जवान के पिता भी 9 गढ़वाल राइफल्स से ही सेवानिवृत्त हुए हैं।

Advertisement