Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

पुलिस भर्ती के फिजिकल 15 मई हो सकते हैं, कर लें अपनी तैयारी

 
देहरादून। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 15 मई से भर्ती भर्ती की शारीरिक परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं। पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारियों में जुटा है। इसके अलावा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अभ्यर्थियों को जल्द एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर काम में लगा है।
पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1521 पदों पर पिछले माह भर्ती निकली थी। जिसके लिए करीब दो लाख अट्ठावन हजार युवाओं ने आवेदन किया है। लेकिन अब तक इस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा नहीं हेा पायी है। क्योंकि युवाओं ने इस भर्ती में आयुसीमा एक साल बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वे अधिकतम आयु 22 की जगह 24 साल की करने की मांग कर रहे हैं। जो कि एक साल की कोविड छूट के बाद 25 साल हेा जाए। लेकिन सरकार आयु बढ़ाने के मूड में नहीं है। ऐसे में जल्द ही इस भर्ती के लिए फिजिकल परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी में है।
पुलिस मुख्यालय 15 मई से सभी जिलों में फिजिकल कराने की रूपरेखा तैयार कर रहा है। उधर, आयोग इससे पहले सभी को एडमिट कार्ड जारी करने की तैयारी में जुट गया है। युवाओं को इस भर्ती के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि ये भर्ती सात साल बाद निकली है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि मुख्यालय स्तर पर कोशिश की जा रही है कि 15 मई से फिजिकल सभी जिलों में शुरू करवा दिया जाए। इसके लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि 15 से फिजिकल परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। युवा अपनी तैयारी पूरी रखें।

You may have missed

Advertisement