Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

नियुक्ति के लिए एलटी अभ्यर्थियों का सचिवालय कूच, पुलिस ने रोका


देहरादून। सहायक अध्यापक (एलटी) चयनित अभ्यार्थियों ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनको इनकम टैक्स तिराहे पर ही रोक लिया। इसके बाद उन्होंने वहां जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। बाद में ज्ञापन देकर वे वहां से चले गए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से अक्टूबर 2020 में 1431 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। जिसका दिसंबर 2021 में रिजल्ट भी जारी हो गया। लेकिन आज तक सफल अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग नहीं मिली। इससे अभ्यर्थियों में भारी रोष है। चयनित अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि पहले आयोग ने इस प्रक्रिया में लेट लतीफी की गई और अब सरकार भी उनको ज्वाइनिंग नहीं दे रही। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार महाधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में विचाराधीन भर्ती को बहाल करने का प्रयास करे, ताकि सभी चयनित बेरोजगारों की समस्या का समाधान हो सके। विगत मार्च माह में कई शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। विद्यालयों में शिक्षकों की अत्यधिक कमी के चलते सरकार को इस विषय पर गम्भीरता से विचार करना चाहिए एवं शीघ्र ही 1431 शिक्षकों की प्रक्रिया को कोर्ट से बहाल करके नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। सभी चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि पहले भी कई बार आयोग, शिक्षामंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर ज्वाइनिंग की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला है। इसलिए सभी चयनित अभ्यर्थी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होनें कहा कि यदि सरकार के द्वारा आने वाली तारीख में भी इस मामले में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जाता है तो वे अनिश्चतकालीन धरने में बैठने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान सरिता बिजलवाण, अनंत राम, हरेंद्र, पंकज, अनुज भट्ट, शुभम डोभाल, ललिता भंडारी आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement