Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

मुंबई-काठगोदाम रेल सेवा के बंद होने की सुगबुगाहट से आक्रोश


अल्मोड़ा। कुमाऊं क्षेत्रवासियों के लिए लाइफ लाइन मानी जानी वाली मुंबई-काठगोदाम रेल सेवा को नियमित रूप से संचालित किए जाने की मांग फिर तेज हो गई है। वहीं, इस रेल सेवा के 16 जून बाद बंद होलने की सुगबुगाहट से आक्रोश पनपने लगा है। विभिन्न संगठनों ने ट्रेन के नियमित संचालन और फेरा बढ़ाए जाने की मांग सांसद अजय टम्टा से की है। गौरतलब है, कि रामनगर से मुंबई के लिए हर शुक्रवार को ट्रेन संचालित होती है। ये रेल गुरुवार को मुंबई रवाना होकर शुक्रवार को रामनगर पहुंचती है। कुमाऊं क्षेत्र के अधिकांश यात्री लालकुआं से इस रेल में सफर करते हैं। एनयूजे के जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार नंद किशोर गर्ग ने कहा कि ट्रेन में एडवांस रिजर्वेशन रहने से रेल हमेशा पैक रहती है। उन्होंने कहा कि कुमाऊं की लाइफ लाइन मानी जानी वाली मुंबई-काठगोदाम रेल सेवा के आगामी 16 जून के बाद बंद होने की सूचनाएं हैं। कंप्यूटर ने इस ट्रेन के लिए आगे की बुकिंग लेना ही बंद कर दिया हैं। उनका कहना है कि उक्त ट्रेन सेवा के महत्व को देखते हुए इसका फेरा बढ़ाने की मांग कई बार रेल मंत्रालय से की जा चुकी है। लेकिन फेरा बढ़ाने पर कभी विचार किया जाना तो दूर, अब रेल सेवा को बंद किए जाने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे कुमाऊं के बड़ी संख्या में यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

You may have missed

Advertisement