Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

केदारनाथ हेतु हेली सेवाएं भी हुई शुरू


रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यहां के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी शुरू हो गई है। शुक्रवार को 9 हेली कंपनियों ने सेवाएं देने शुरू कर दी है। पहले दिन हेली कंपनियों ने दिनभर उड़ाने भरी। जबकि गुरुवार को भी हेली सेवाएं यहां उड़ान भरती रही। केदारनाथ धाम के लिए केदारघाटी के विभिन्न हेलीपैडो से 9 हेली कंपनियां हेली सेवाएं दे रही है। इनमें फाटा से पवनहंस, चिप्सन, थम्बी, पिनैकल, गुप्तकाशी से एरो, आर्यन और शेरसी से हिमालय हैली, जेरा, क्रिस्टल कंपनियां सेवाएं दे रहे हैं। पहले दिन हेली कंपनियों से भी बड़ी संख्या में यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे।
डीएम ने रोकी एक घंटे हिमालयन की सेवा-   केदारनाथ हेलीपैड पर हिमालय हेली सेवा द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर गढ़वाल कमिश्नर के निर्देशों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित कंपनी की करीब एक घंटे तक सेवा रोकी रखी। संबंधित कंपनी के अधिकारियों को हिदायतदेते हुए कहा गया कि यात्री सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। हालांकि बाद में सेवा फिर से संचालित होने लगी।

You may have missed

Advertisement