Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 31, 2026

कत्‍लों के नाम रहा उत्‍तराखण्‍ड में शनिवार का दिन ऋषिकेश से लेकर यूएसनगर तक तीन-तीन कत्ल


देहरादून। शांत समझे जाने वाले उत्तराखंड में शनिवार को तीन – तीन कत्ल की वारदातें हुईं। यूएसनगर में खनन के खेल ने भाजपा नेता की जिंदगी छीन ली। वहीं देहरादून में पति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी ही पत्नी को गला दबाकर मार डाला। जबकि ऋषिकेश के निकट रिसॉर्ट में हुए विवाद से एक कर्मचारी की मौत हो गई।
चार धाम यात्रा और पयर्टन सीजन के बीच तीन -तीन हत्या की वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। दो मामलों में आरोपित देर शाम तक पुलिस की पकड़ से बाहर थे। खासकर यूएसनगर में खनन के खेल को लेकर भाजपा नेता की हत्या ने पुलिस – प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए हैं।
प्रदेश में कई जगह खनन को लेकर पुलिस – प्रशासन की भूमिका पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। वहीं रिसार्ट के लिए हाल में पयर्टकों के आकर्षण का केंद्र बने ऋषिकेश से सटे यमकेश्वर ब्लॉक के फूलचट्टी में हुई हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इस घटना में मृतक नजदीक के गांव का ही रहने वाला था, जो यहां नौकरी कर रहा था। जबकि आरोपित रिसॉर्ट मालिक हरियाणा का बताया जा रहा है। शांत देवभूमि में संगीन अपराधों को होने से चिंताएं बढ़ना स्वाभाविक है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने संबंधित जिलों के पुलिस कप्तानों को कानून-व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
केस एक–
डीजे बजाने से रोकने पर कैंप कर्मी की हत्या, दो घायल
ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना अंतर्गत के घट्टूगाड़ के पास डीजे बजाने से रोकने पर कैंप संचालकों में विवाद हो गया। एक कैंप संचालक ने अपने साथियों के साथ धारदार हथियार से हमला कर एक कर्मचारी को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, दो अन्य कर्मचारी घायल हो गए।
उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी कैंप संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात नीलकंठ मोटर मार्ग पर घट्टूगाड़ में स्थित एकलव्य कैंप में डीजे बज रहा था और शोर भी हो रहा था। इस पर शिवालिक ओडेसी कैंप के कर्मचारियों ने डीजे बंद करने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
इसके बाद करीब आधी रात को एकलव्य कैंप के संचालक अजय चौहान ने अपने दो साथियों के साथ शिवालिक ओडेसी कैंप में घुसकर वहां कार्यरत कर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें शिवालिक कैंप कर्मी यशपाल सिंह नेगी (20) निवासी मालाकुंटी, नीलकंठ पौड़ी गढ़वाल, रमन राणा और मनोज राणा निवासी घट्टूगाड़ घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ऋषिकेश राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि शिवालिक ओडेसी कैंप के संचालक गबर सिंह की तहरीर के आधार पर अजय चौहान, अभिषेक और नवोदित के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं, उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
घट्टूगाड़ में चार साल से कैंप चला रहा है आरोपी अजय
लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय चौहान घट्टूगाड़ में पिछले चार साल से कैंप चला रहा है। वह यमकेश्वर ब्लॉक का मूल निवासी है, जो पिछले कई सालों से अंबाला, हरियाणा में रह रहा है। लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी एसएस कुंवर ने बताया कि कैंप के संचालक और कर्मियों का रिकार्ड पुलिस के पास है। बताया कि दो दिन पहले भी डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। तब कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था।

केस  दो—

दून में पत्नी की हत्या कर चौकी पहुंचा पति
देहरादून। देहरादून के पटेनलगर में एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या कर पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में मालूम हुआ कि आरोपी पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बातचीत करती थीं। कई बार पति ने ऑनलाइन लूड़ों खेलते हुए अपनी पत्नी को किसी अन्य व्यक्ति से बात करते हुए देखा था। जिस कारण पति गुस्से में था।

You may have missed

Advertisement