Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

मोक्ष प्राप्ति’ की वजह से मर रहे तीर्थ यात्री, चारधाम में श्रद्धालुओं की मौत


देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मौत को मोक्ष प्राप्ति से जोड़ने पर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा गलतबयानी करते हुए भ्रम फैला रही है। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की मृत्यु बीमारी के कारण भले ही हुई हो लेकिन यह सीधा सीधा राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवालिया निशान है।
भाजपा प्रवक्ता शादाम शम्स से मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोग मोक्ष की कामना के साथ चारधाम यात्रा पर आते हैं। इसीलिए वो अपनी बीमारियों को छिपाकर खुद को फिट बताते हैं। हालांकि शम्स ने यह भी कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं दुरूस्त है। सरकार प्रत्येक यात्री के स्वास्थ्य का ख्याल और बीमारी की स्थिति में तत्काल उपचार भी मुहैया करा रही है।
शम्स के बयान के बाद कांग्रेस की गढ़वाल मंडल मीडिया प्रभारी गरिमा महरा दसौनी ने कहा कि भाजपा के नेता अपने सोचने समझने की शक्ति खो बैठे हैं। चारधाम यात्रा रूट पर अव्यवस्थाओं और लचर स्वास्थ्य-परिवहन सेवाओं की खबरें लगातार आ रही है। भाजपा के नेता अपनी सरकार की खामियां छिपाने के लिए बिना सिरपैर के बयान दे रहे हैं। जनता सब देख रही है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मृत्यु पर मैंने अधिकारियों से अपडेट लिया था। अधिकारियों ने बताया था कि कई श्रद्धालु अपनी आस्था की वजह से अपनी बीमारी का छिपाते हुए यात्रा पर चले आते हैं। उनका मानना होता है कि यात्रा के दौरान मृत्यु से मोक्ष प्राप्ति होती है। अधिकारियों से मिली जानकारी को ही मैने मीडिया से साझा किया था। वह मेरा व्यक्तिगत मत नहीं था। मेरी बात को विपक्षी तोडमरोड़ कर पेश कर रहे हैं। सरकार प्रत्येक यात्री की सुरक्षा के प्रति गंभीरता से काम कर रही है।
शादाब शम्स, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

You may have missed

Advertisement