Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: पूरण सिंह राणा


हरिद्वार। जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शनिवार को बहादराबाद रोड़ पर बैरियर नं.6 के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए कई मकानों व दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा मौजूद रहे। दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण, होर्डिंग, नालीयों पर लगे स्लैब को हटाया गया। जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण को लाल निशान से निशानदेही भी सप्ताह भर पूर्व की जा चुकी है। लोगों को भी अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं। अतिक्रमण के दौरान एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशों पर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की जा रही है। जिला अधिकारी स्वयं अतिक्रमण कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण को या तो लोग स्वयं हटा लें। वरना अवैध अतिक्रमण ध्वस्तीकरण का खर्चा भी लिया जाएगा। पूरण सिंह राणा ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले लोग जिला प्रशासन का सहयोग करें। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान विरोध ना करें। वरना बलपूर्वक भी अतिक्रमण को हटाया जाएगा। बहादराबाद मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान सत्तर दुकानों व मकानों के छज्जे, साईन बोर्ड, नालियों पर बने स्लैब व पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

Advertisement