Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 1, 2026

सौतेली मां को ही भगा ले गया बेटा


काशीपुर। एक व्यक्ति ने अपने बेटे पर उसकी पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। व्यक्ति ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बन्नाखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया है उसका सौतेला बेटा उसकी मां को ही भागाकर ले गया है। बताया उसका पहले विवाह से दो लड़के थे। उसक दूसरा विवाह 11वर्ष पूर्व एक महिला से हुआ था। आरोप लगाया दूसरी शादी के बाद उसके दोनों बेटे घर छोड़ कर चले गये थे। कुछ समय पूर्व दोनों बेटों का घर आना जाना शुरू हुआ। आरोप है उसके सौतेले बेटे ने उसकी दूसरी पत्नी के साथ विवाह कर लिया है और वह कहीं चले गये हैं। उसने अपनी पत्नी पर घर में रखे 20 हजार रुपये भी ले जाने का आरोप लगाया है। इधर, चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement