बागेश्वर के हर तहसील में जल्द लग रहा भर्ती मेला, जाने तारीख
बागेश्वर । 21 से 35 वर्ष तक के युवा जिनकी शैक्षिक योग्यता 10वीं पास/12वीं व स्नातक है उर्तीर्ण है कि एस0आई0एस0 इंडिया लि0 देहरादून के द्वारा सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा अधिकारी हेतु विकास खंड/तहसील स्तर पर कैंप लगाकर भर्ती मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी, बागेश्वर ने बताया कि भर्ती मेला 27 मई को जिला सेवायोजन कार्यालय बागेश्वर, 28 को खंड विकास अधिकारी कार्यालय बागेश्वर, 30 मई खंड विकास अधिकारी कार्यालय कपकोट, 01 जून तहसील परिसर कपकोट, 02 जून खंड विकास अधिकारी कार्यालय गरूड़, 03 जून तहसील परिसर गरूड़ तथा 04 जून को तहसील परिसर काण्डा में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर-9917529293, 8318020726 पर संपर्क कर सकते है।
