Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

अंदर गोल्ड कप क्रिकेट का आगाज, बाहर धरने पर बैठे पूर्व मंत्री बिष्ट


देहरादून। देहरादून में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट गोल्ड कप का आगाज हो गया है। रायपुर स्थित महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के बीच उद्घाटन मैच खेल जा रहा है। अंदर जहां वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहीं बाहर गोल्ड कप आयोजन कमेटी में शामिल नहीं करने पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने धरना दिया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे। इस दौरान काले झंडे भी लहराए गए।
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सुबह आयोजन शुरू होने से पहले पूर्व मंत्री एवं दून में गोल्ड कप के आयोजकों में शामिल रहे हीरा सिंह बिष्ट गेट के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि उनसे सलाह मशवरा लिए बगैर फैसले लिए गए। वहीं अंदर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हीरा सिंह बिष्ट के धरने पर मंत्री सुबोध उनियाल कुछ नहीं बोले। सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट आज भी सदस्य, उनका धरना देने से गलत संदेश गया। मामला जल्द सुलझेगा। जोत सिंह गुनसोला ने सुबोध उनियाल से प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग मांगा। साथ ही कहा कि सीएयू गोल्ड कप आयोजन के लिए अपनी ओर से 25 लाख रुपये देगा। सुबोध उनियाल ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

You may have missed

Advertisement