Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

बागेश्वर के डीएम दिल्ली में होंगे पुरस्कृत

बागेश्वर । जनपद के लिए खुशखबरी, प्रदेश के जनपद बागेश्वर को जिला कौशल विकास योजना के क्षेत्र में नवाचार और बेस्ट प्रेटिसेज के लिए भारत सरकार द्वारा जिला कौशल विकास योजना पुरूस्कार (2020-21) के लिए चुना गया है।
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जिला कौशल विकास योजना का ऑन लाइन प्रजेन्टेशन भारत सरकार किया था, जिसे भारत सरकार द्वारा नवाचार एवं सर्वोच्चतम कार्य मानते हुए प्रशंसा कर पुरूस्कार के लिए चयन किया है। पुरूस्कार आगामी 09 जून को नई दिल्ली में माननीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री भारत सरकार धमेन्द्र प्रधान द्वारा प्रदान किया जायेगा।
मा. मंत्री शिक्षा एवं कौशल विकास भारत सरकार ने जिलाधिकारी विनीत कुमार को जिला कौशल विकास योजना पुरूस्कार समारोह आगामी 09 जून को नई दिल्ली में आंमत्रित करते हुए इस नवाचार कार्य हेतु जिलाधिकारी व उनकी टीम को बधाई दी है।

You may have missed

Advertisement