Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

कपकोट के पूर्व सैनिकों को मिली कैंटीन की सौगात


बागेश्वर। भराड़ी तथा कपकोट के पूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन की सौगात मिल गई है। यहां मदीरा तथा ग्रोसरी की बक्री शुरू हो गई है। अब तक क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को कोटा लेने के लिए बागेश्वर आना पड़ता था। इस कार्य में उनका धन और समय बर्बाद होता था। अब उन्हें राहत मिल गई है। पूर्व सैनिकों ने बतया कि बागेश्वर कैंटीन के प्रबंधक कैप्टन हरीश मेहरा के प्रयास से यह कार्य संभव हो गया है। उन्होंने नवंबर 2017 में बागेश्वर कैंटीन का कार्यभार संभाला। तब उन्होंने कपकोट में कैंटीन खोलने का आश्वासन दिया था। चार साल की मेहनत के बाद यह सफलता मिली है। मेहरा ने बताया कि उन्होंने कैंटीन खोलने के लिए पहल की। रानीखेत स्टेशन हेडक्वाटर तथा जिला सैनिकक कल्याण बोर्ड के अधिकारी कर्नल जीएस बिष्ट को पत्राचार किया। दोनेां के सहयोग से मिशन सफल हुआ। गुरुवार से ग्रोसरी व मदिरा का कोटा बंटने लगा है।

You may have missed

Advertisement