May 25, 2026

जमीन अधिग्रहण पर ग्रामीणों में गुस्सा


बागेश्वर। जिला जजी द्वारा प्रस्तावित जमीन के अधिग्रहण पर द्यांगण के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। नाराज ग्रामीणों ने ने प्रदर्शन किया और कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी उपजाऊ भूमि और सिंचित जमीन पर न्यायालय ने जबरन अधिग्रहण किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।उन्होंने मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर किसानों की जमीन को अधिग्रहण से बचाने की मांग की है। मांग करने वालों में गिरीय परिहार, आदर्श कठायत, कमला कठायत, ललिता देवी, हंसी देवी, धनुली देवी, जीएस कठयात आदि मौजूद रहे।