June 30, 2026

युवक मंगल दलों से बीडीओ ने मांगा उपयोगिता प्रमाण पत्र


चमोली। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा युवक मंगल दलों को स्वास्थ्य संवर्धन योजना में 17960 एवं महिला मंगल दलों को मुख्यमंत्री घोषणा स्वावलंबन योजना में महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दल के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के संयुक्त खाते में 14268 रुपए प्रस्तावित सामग्री क्रय हेतु दी गई है। लेकिन नारायणबगड़ विकास खंड द्वारा बार-बार अवगत कराने के बाद भी महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दलों के द्वारा सामग्री क्रय कर क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी को उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। जिस कारण शासन के द्वारा लगातार नाराजगी व्यक्त की जा रही है। खंड विकास अधिकारी नारायणबगड़ राकेश मोहन नयाल ने सभी महिला मंगल दलों एवं योग मंगल दलों से उनके खाते में आई धनराशि से सामग्री क्रय कर तीन दिन के भीतर धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र फोटोग्राफ एवं बिल सहित उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

You may have missed