Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

बेकाबू बस से महिला का पैर कुचला


बागेश्वर। जिला अस्पताल गेट के समीप एक ओवर स्पीड केमू बस ने राहगीर महिला घिंघारुतोला गांव निवासी 63 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी सुरेश को जोरदार टक्कर मार दी। उनका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। वाहन चालक घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। हड्डी रोग विशेषज्ञ उनका उपचार कर रहे हैं। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

Advertisement